सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction work on the GT Road service lane has caused a long traffic jam, leaving people in a fix.

Panipat News: जीटी रोड सर्विस लेन में निर्माण कार्य के कारण लग रहा लंबा जाम, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the GT Road service lane has caused a long traffic jam, leaving people in a fix.
जीटी रोड सर्विस लेन में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सर्विस लेन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग रहा है। इससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीटी रोड पर पुराना बस स्टैंड से संजय चौक तक रोजाना लंबा जाम लग जाता है, साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सड़क भी कई जगह से टूटी हुई है। इससे वाहन चालक और एंबुलेंस भी जाम में फंसकर खड़ी रहती है, साथ ही सर्विस लेन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जीटी रोड पर वाहन चालक रेंगकर चलने को मजबूर हो रहे हैं। वाहन चालकों और अन्य लोगों ने चल रहे मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराने की कई बार अधिकारियों से मांग की लेकिन कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। इससे समस्या पहले की तरह बनी हुई है।
Trending Videos

वाहन चालक संतोष, वीरेंद्र और अजीत सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर सर्विस लेन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही कई बार एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसकर खड़ी रहती है। जीटी रोड पर कई जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण यह समस्या ज्यादा हावी हो रही है। इसमें लोगोंं ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए है। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है। इससे आमजन को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed