सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth Lures Teenage Girl to Delhi, Rapes Her on Moving Train in Punipat

Punipat: किशोरी को बहलाकर दिल्ली ले गए युवक, चलती ट्रेन में किया दुष्कर्म; पड़ोसी व उसके दोस्तों पर लगाए आरोप

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 27 May 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को पड़ोसी साहिल उसे बहला फुसलाकर  घर से ले गया। इसके बाद गली में उसका एक और दोस्त मिला। दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए।

Youth Lures Teenage Girl to Delhi, Rapes Her on Moving Train in Punipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना पुराना ओद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को दो युवक बहलाकर दिल्ली ले गए। जहां से लौटते हुए एक युवक ने चलती ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos


किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को पड़ोसी साहिल उसे बहला फुसलाकर  घर से ले गया। इसके बाद गली में उसका एक और दोस्त मिला। दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए। जहां उन्होने मुझे खिलाया पिलाया। फिर हम घऱ जाने के लिए वापस ट्रेन में बैठ गए। जब रेल गन्नौर के पास पहुंची तो मे रेल के बाथरूम में गयी तो पीछे से साहिल भी आ गया। साहिल ने मेरे साथ जबरदस्ती मेरे साथ गलत काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात को करीब 11 बजे वह पानीपत पहुंच गए। जहां पर उनका एक अन्य साथी मिला और वे मोटरसाइकिल पर ले गए। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे वे घर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed