पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-rickshaw driver

Panipat News: ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या 50 हजार रुपये की चोरी का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver
सूरज का फाइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की गंगाराम कॉलोनी में सोमवार रात ई-रिक्शा चालक सूरज (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव दुकान के अंदर सोफे पर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि 50 हजार रुपये के शक में दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी मधु की
शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मधु ने आरोप लगाया कि उनके पति सूरज अपने दोस्त अजीत की ई-रिक्शा किराए पर चलाते थे। सोमवार सुबह वह घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। देर शाम तीन युवक- रणजीत, कुंदन और राजा उर्फ काला घर पहुंचे और बताया कि सूरज दुकान से 50 हजार रुपये लेकर आया है, जो चावल की बाल्टी में रखे हैं।
विज्ञापन

मधु के अनुसार, जब उन्होंने बाल्टी देखी तो उसमें कोई रुपये नहीं मिले। इसके बाद आरोपियों ने फोन पर अजीत से बात कराई, जिसने भी पैसे लेकर जाने की बात कही। फोन पर बातचीत के दौरान पीछे से सूरज के साथ मारपीट की आवाजें भी आ रही थीं और वह लगातार खुद को निर्दोष बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दुकान के अंदर मिला शव : परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह सूचना मिली कि सूरज का शव दुकान के अंदर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो शव सोफे पर मिला। मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए और वह केवल अंडरवियर पहने हुए था।
पत्नी मधु ने आरोप लगाया है कि अजीत समेत रणजीत, सूरज, मुकेश, प्रिंस, राजा, कुंदन और धर्मेंद्र ने मिलकर उसके पति की हत्या की है।
शराब व गांजा के अड्डे का आरोप
मधु का यह भी आरोप है कि जिस दुकान में हत्या हुई, वहां अजीत शराब और गांजे का अवैध कारोबार करता था और सूरज भी वहां आता-जाता था। पुलिस जांच के साथ अारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पिता बोले-सूरज ने किया था प्रेम विवाह
सूरज के पिता श्याम चौरसिया ने बताया कि उनके तीन बच्चे एक बेटा और दो बेटियों में सूरज सबसे बड़ा था। पांच साल पहले सूरज का नाम मारपीट के एक मामले में आया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। जमानत पर आने के बाद वह अपनी मौसी के पास दिल्ली के कन्हैया नगर में रहने लगा।
चार साल पहले उसने बाराबंकी के रहने वाली मधु से प्रेम विवाह किया था। जिस कारण वह सूरज से अलग हो गए थे। सूरज अपनी पत्नी और सास-ससुर के साथ अलग रहने लगा। उनका कोई बच्चा नहीं है।


आठ आरोपियों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर हत्या की वारदात का खुलासा किया जाएगा। -विनोद कुमार, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।

सूरज का फाइल फोटो। परिजन

सूरज का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed