{"_id":"6a44365edb8a42063f046e3c","slug":"uncle-murdered-by-striking-his-head-with-a-mortar-following-a-feud-panipat-news-c-18-1-knl1004-939246-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रंजिश में ओखली से सिर पर वार कर चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रंजिश में ओखली से सिर पर वार कर चाचा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र के खोतपुरा डेरा मंचूरी गांव में सुशील (40) की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने डेढ़ माह पहले हुए झगड़े की रंजिश में भतीजे अभिषेक पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हमलावर अभिषेक की तलाश में दबिश दे रही थी।
थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि खोतपुरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशील और उसके भतीजे अभिषेक के बीच करीब डेढ़ माह पहले विवाद हुआ था।
इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान अभिषेक ने पास में पड़ी ओखली से सुशील पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने सुशील के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला एक ही परिवार से जुड़ा है।
मजदूरी करते थे सुशील : ग्रामीणों ने बताया कि सुशील मजदूरी करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है।
हमलावर के सिर पर था खून सवार, जब तक मौत नहीं हुई तब तक करता रहा वार, तमाशबीन रही भीड़
पानीपत। हमलावर के सिर पर खून सवार था। उसने सुशील के सिर और ओखली से पांच वार किए। वह जब तक वार करता रहा तब सुशील की मौत नही हुई। वहीं, भीड़ गली में खड़ी तमाशबीन बनी रही। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली हैं। उधर, हमले के समय भीड़ तमाशबीन बनी रही।
परिजनों ने बताया कि अभिषेक आपराधिक किस्म का युवक है। मंगलवार को वह गली से गुज़र रहा था। सुशील के घर के पास उसकी कहासुनी हो गई। अभिषेक ने पहले सुशील के सिर पर मुक्का मारा। सुशील ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। लेकिन किसी ने उसे रोकने का प्रयास नही किया। इसके बाद उसने पास में रखी पत्थर की ओखली उठाई और सुशील के सिर पर दे मारी। जिससे वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर ने एक के बाद एक पांच वार किए। यहां तक कि ओखली भी टूटकर बिखर गई। जिससे सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। ब्यूरो