{"_id":"6a44c9119c730246e6049a2a","slug":"major-accident-at-scrap-factory-in-panipat-female-worker-dies-after-being-crushed-under-heavy-bale-of-cloth-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में कबाड़ी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कपड़े की भारी गांठ के नीचे दबने से महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पानीपत में कबाड़ी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कपड़े की भारी गांठ के नीचे दबने से महिला मजदूर की मौत
Wed, 01 Jul 2026 01:30 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:30 PM IST
सार
माया देवी फैक्ट्री में अन्य मजदूरों के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक कपड़े की भारी गांठ गिर गई, जिसके नीचे वह दब गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ी फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां कपड़े की भारी गांठ के नीचे दबने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी माया देवी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से फैक्ट्री में काम कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना के समय माया देवी फैक्ट्री में अन्य मजदूरों के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक कपड़े की भारी गांठ गिर गई, जिसके नीचे वह दब गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के भाई मोनू ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।