{"_id":"6a4435c555f9df21f10f97ba","slug":"revenue-received-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159830-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ब्याज माफी के अंतिम दिन मिला 5 करोड़ का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ब्याज माफी के अंतिम दिन मिला 5 करोड़ का राजस्व
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया भुगतान पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट की योजना के अंतिम दिन मंगलवार को नगर निगम के कैश काउंटरों पर करदाताओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन अकेले पांच करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ, जबकि पिछले चार दिनों में नगर निगम के खाते में कुल 6.33 करोड़ रुपये का राजस्व आया।
पालिका बाजार और देवीलाल कॉम्प्लेक्स स्थित नगर निगम कार्यालयों में सुबह से ही करदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। भीड़ को देखते हुए अधिकारी और कर्मचारी भी समय से पहले काउंटरों पर पहुंच गए। देर शाम तक टैक्स जमा कराने का सिलसिला जारी रहा। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को पांच करोड़ रुपये, सोमवार को 84 लाख रुपये, शनिवार को 39 लाख रुपये और रविवार को अवकाश होने के बावजूद 10 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ।
बिजली गुल होने और बंद पंखे से बढ़ी परेशानी : जहां एक ओर रिकॉर्ड राजस्व जमा हुआ, वहीं दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवीलाल कॉम्प्लेक्स में दो मुख्य पंखों में से एक बंद रहा, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। दोपहर करीब 12:45 बजे पहली मंजिल पर स्थित मुख्य बिजली पैनल में अचानक धमाका हो गया, जिससे पूरे कार्यालय की बिजली करीब 15 मिनट तक बाधित रही। उस समय मेयर कोमल सैनी लोगों की समस्याएं सुन रही थीं और इसी दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज भी कार्यालय पहुंचे। तकनीकी टीम ने मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। तहसील कैंप निवासी हरकिशन और दीपक ने कहा कि इतनी भीड़ को देखते हुए निगम को पेयजल, पंखों और अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
योजना का मिला भरपूर लाभ
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान 30 जून तक करने वाले करदाताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। इस योजना का बड़ी संख्या में संपत्ति मालिकों ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि अब निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बकाया टैक्स पर नियमानुसार ब्याज देय होगा। अंतिम दिन रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है।