पानीपत। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने और जीरो ड्रॉपआउट लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
विभाग ने ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की जिम्मेदारी सीधे स्कूल मुखियाओं को सौंप दी है। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं, जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं।
दाखिला बढ़ाने के लिए चल रहा विशेष अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसके तहत शिक्षक बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। दाखिला बढ़ाने के लिए चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव को तीन चरणों जागरूकता, नामांकन और निगरानी में विभाजित किया गया है। विभाग ने स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) और पंचायतों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की हैं। संवाद
कमेंट
कमेंट X