{"_id":"69eefb423e1204f9a50e6530","slug":"video-young-boy-murder-in-panipat-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव
पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के बिहौली गांव में खेत में काम करने वाले मजदूर रणजीत 35 की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पूर्व सरपंच के खेत में मजदूर का शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है।
मूल रूप से बिहार का रहने वाला रणजीत सिंह बिहौली गांव के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में काम करता था। वह उनके खेतों में ही बने एक कमरे में रहता था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो रणजीत का शव खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से गर्दन काटकर रणजीत की हत्या की गई थी। हत्या की सूचना पर बापौली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह अकेला ही रहता था। पुलिस फिलहाल रंजिश में हत्या के साथ साथ लूट के बिंदू पर भी जांच कर रही है। रंजीत के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। थाना बापौली प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि मृतक पूर्व सरपंच के खेत में काम करता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।