सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The lifting of wheat in the mandis did not pick up pace, only 51 percent of the wheat was lifted.

Panipat News: मंड़ियों में उठान ने नहीं पकड़ी गति, 51 फीसदी गेहूं का उठान हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The lifting of wheat in the mandis did not pick up pace, only 51 percent of the wheat was lifted.
मंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक कम हो गई है। लेकिन, अभी उठान नहीं होने से मंडियों में अभी भी गेहूं के ढेर लगे हुए है। अभी तक खरीद का मात्र 51 फीसदी ही उठान हुआ है। जिस कारण किसानों को भुगतान के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। अभी तक जिले में मात्र 347 करोड़ रुपये का ही उठान हुआ है।
Trending Videos

अभी तक जिले की मंडियों में 3.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। चारों खरीद एजेंसियों ने मिलकर 3.03 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके बावजूद भी उठान की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। रविवार तक जिले में कुल 1.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हुआ है। यह कुल खरीद का 51 प्रतिशत है। उठान न होने के कारण किसानों को दो तरीके से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में गेहूं लेकर पहुंच रहे किसानों को अपना गेहूं रखने की जगह नहीं मिल रही। वहीं उठान न होने के कारण भुगतान भी नहीं हो रहा है। किसान रविंद्र ने बताया कि वह गेहूं लेकर सुबह मंडी में पहुंचे थे लेकिन, दोपहर तक ट्रैक्टर ट्राली मंडी में ऐसे ही खड़ी रही। काफी देर बाद एक किसान ने अपना गेहूं इकट्ठा किया तो गेहूं को उतारने की जगह मिली। उधरए मंडी सचिव आसा रानी ने बताया कि उठान के लिए लगातार एजेंसियों पर दबाव बनाया जा रहा है। जल्द ही उठान की स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed