{"_id":"6a25e25490578ece53071259","slug":"handloom-trader-duped-of-rs-477-lakh-by-giving-bank-cheque-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158545-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बैंक का चेक देकर हैंडलूम कारोबारी से 4.77 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बैंक का चेक देकर हैंडलूम कारोबारी से 4.77 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। मॉल खरीदकर कारोबारियों को बैंक का चेक देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हैंडलूम कारोबारी विक्रम ने चार आरोपियों प्रीत सिंह, दीपक कपूर, राहुल व राजेश रत्न के खिलाफ तहसील कैंप थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका आरोप है कि आरोपियों ने उसने करीब 4.77 लाख रुपये के केबल खरीदे और चेक दे दिए। जब उसने चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए।
हरी सिंह कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जय अंबे के नाम से हैंडलूम का कारोबार है। अगस्त 2025 में उनके पास दीपक कपूर, प्रीत, राहुल और राजेश आए। उन्होंने कहा कि वह नानक इंटर प्राइज, ओम ट्रेडर, महादेव इंटर प्राइज और फर्निशिंग वाला चारों फर्मो के नाम से व्यापार करते हैं। उन्होंने दोहर एसी ब्लैंकेट खरीदने के लिए बात की और 1100 पीस का ऑर्डर दिया। माल भेजने पर तुरंत ही पेमेंट करने की बात कही।
सौदा तय होने के बाद उन्होंने 11 अगस्त 2025 को 1.29 लाख रुपये का माल भेज दिया। इसके बाद 1.54 लाख और 1.93 लाख रुपये का माल भेजा गया। जिनकी कुल रकम करीब 4.77 लाख रुपये बनी। आरोपियों ने उसे दो चेक दे दिए और कहा कि बाकी रकम बाद में दे देंगे। जब उसने बैंक में चेक लगाए तो दोनों चेक बाउंस हो गए। जब उसने इस बारे में बात की तो उन्होंने अपनी फैक्ट्री 303, हुडा, सेक्टर 25, पानीपत में बुलाया। जहां पर पांच छह व्यक्ति मौजूद थे। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बॉक्स
पहले से दर्ज हैं 10 प्राथमिकी
विक्रम सिंह ने बताया कि गिरोह के चारों सदस्यों ने पहले भी कई व्यापारियों के साथ ठगी की है। उनके खिलाफ पहले से ही 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। जिसमें तहसील कैंप, किला, थाना चांदनीबाग, सेक्टर-13-17, शहर थाना, में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने हाल 27 मई को धागा कारोबारी से ठगी के मामले में आरोपी राहुला, दीपक कपूर और राजेश रत्न को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस प्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
वर्जन
प्राथमिकी दर्ज कर कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी।
-- -

Trending Videos