सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transformers will now be digitally monitored to detect faults and overloading.

Panipat News: अब ट्रांसफार्मरों की होगी डिजिटल निगरानी, फॉल्ट और ओवरलोडिंग का पता चलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Transformers will now be digitally monitored to detect faults and overloading.
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ट्रांसफार्मर सूचना प्रबंधन प्रणाली (टीआईएमएस) लागू की है। इसके तहत जिले में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। पानीपत सर्कल में सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है और अब सब-स्टेशनों में स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों का भी डाटा एकत्र किया जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ट्रांसफार्मर की लोकेशन, क्षमता, स्थापना अवधि, जियो स्विच, अर्थिंग और ओवरलोडिंग जैसी जानकारियां ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। इससे किसी भी तकनीकी खराबी या आवश्यकता की पहचान करना आसान होगा और समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मरों की फोटो, लोकेशन और तकनीकी विवरण पोर्टल पर अपलोड कर रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिन ट्रांसफार्मरों में कमियां पाई जाएंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

निगम अधिकारियों का कहना है कि अब बिना पोर्टल पर प्रविष्टि किए कोई भी ट्रांसफार्मर जारी नहीं किया जाएगा। इससे रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक मजबूत, सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा। साथ ही ट्रांसफार्मरों की निगरानी और रखरखाव में भी आसानी होगी।


जिले में ट्रांसफार्मरों के सर्वे की स्थिति-
सब डिवीजन कुल ट्रांसफार्मर पोर्टल पर अपडेट
मॉडल टाउन 1790 477
सिटी 707 487
सनौली रोड 1678 583
बापौली 2097 375
बिहौली 2512 275
छाजपुर 2632 72
समालखा 2515 245
इसराना 6801 941
मतलौडा 6493 415
सब अर्बन 4055 697
सब अर्बन-2 1362 488

वर्जन-

ट्रांसफार्मर सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू होने से प्रत्येक ट्रांसफार्मर का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इससे तकनीकी खामियों की पहचान, ट्रैकिंग और समाधान की प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी होगी। सर्वे कार्य लगातार जारी है।

- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिवीजन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed