{"_id":"6a25e14e3b8d53d87107e71d","slug":"shivdham-along-with-12-jyotirlingas-will-be-constructed-in-sanatan-dharma-temple-panipat-news-c-244-1-pnp1007-158529-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सनातन धर्म मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवधाम का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सनातन धर्म मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवधाम का होगा निर्माण
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सभा के प्रधान तरुण गांधी व अन्य। स्रोत : सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म सभा में रविवार को बैठक हुई और इसमें पुरुषोत्तम मास कथा के समापन पर 14 जून को भोग और 15 को भंडारे का निर्णय लिया गया जिसकी समिति के सदस्यों ने मिलकर रूपरेखा तैयार की। इसके साथ ही मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों समेत एक भव्य शिवधाम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नवग्रह मंदिर की स्थापना और बेसमेंट निर्माण की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ पंडित द्वारा भजन और मंगलाचरण के साथ हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जून को पुरुषोत्तम मास मलमास कथा का भोग डाला जाएगा और 15 को सुबह हवन संपन्न कराया जाएगा। हवन के बाद भंडारा लगाया जाएगा।
सावन के महीने में शिव पुराण कथा आयोजित करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही आगामी जन्माष्टमी महोत्सव को भी पिछले वर्षों की भांति श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू करने पर सहमति बनी। सभा ने अपनी महत्वाकांक्षी शिवालय मंदिर परियोजना की रूपरेखा सदस्यों के सामने रखी। इस परियोजना के तहत मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों समेत एक भव्य शिवधाम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नवग्रह मंदिर की स्थापना और बेसमेंट निर्माण की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos