सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the name of laying pipes, streets and drains were dug up and left, causing public distress.

Panipat News: पाइप बिछाने के नाम पर गली-नालियों को खोदकर छोड़ा, जनता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
In the name of laying pipes, streets and drains were dug up and left, causing public distress.
गली में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
समालखा। पुरानी गुड मंडी, वार्ड-17 वैश्य कालेज व नई अनाज मंडी जाने वाली गली को पाइप बिछाने के नाम पर खोदाई की गई। इसके 15 से 20 दिन बाद भी गली निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय लोगोंं का कहना है कि खोदाई के कारण स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। साथ ही स्कूल, कॉलेज व रेलवे रोड से गुड मंडी जाने का एक मात्र रास्ता बंद होने से लोग जीटी रोड होकर ही जाने को मजबूर हैं।वार्डवासियों प्रवीन, अनिल, संजय, सुनील और अमित ने बताया कि गली की मिट्टी और कीचड़ से बच्चे और महिलाएं घरों के अंदर कैद हो गए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
Trending Videos

नगर परिषद के चेयरमैन को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि समस्या कब तक हल होगी। लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। स्थानीय लोगों ने कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की है। खोदी गई गलियों की सफाई व समतलीकरण बनाया जाए। वे इस मुद्दे पर अपने विधायक और नगर परिषद अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप की अपेक्षा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed