पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He came posing as a customer and made off with 200 grams of silver jewelry.

Panipat News: ग्राहक बनकर आया, 200 ग्राम चांदी के गहने ले गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
He came posing as a customer and made off with 200 grams of silver jewelry.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी कच्चा फाटक के पास एक ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए एक शातिर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी करीब 200 ग्राम चांदी के गहने लेकर भाग गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के शीश महल जोड़ियो कुआं निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से गौरव ज्वैलर्स के नाम से दुकान चला रहे हैं। 25 जून को एक युवक उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आया और बच्चों के चांद-फूल दिखाने को कहा। इसके बाद उसने अंगूठी, पाजेब और अन्य गहने भी देखने शुरू कर दिए। करीब आधे घंटे तक वह गहने देखता रहा और फिर वहां से चला गया।
विज्ञापन

बाद में जब उन्होंने स्टॉक की जांच की तो करीब 200 ग्राम चांदी के गहने कम मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई। पीड़ित ने तीन दिन बाद थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने एक हाथ पर पट्टी बांध रखी थी और उसी आड़ में वह गहने उठाकर पैर में पहनी जुराब में छिपाता रहा। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed