सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kanchan Sagar Elected President of the Women's Welfare Committee for the Second Time

Panipat News: कंचन सागर नारी कल्याण समिति की दूसरी बार बनीं प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kanchan Sagar Elected President of the Women's Welfare Committee for the Second Time
कंचन सागर को शुभकामनाएं देती समिति की सदस्य। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। नारी कल्याण समिति की वैशाखी पर्व पर विशेष बैठक शनिवार को सेक्टर-18 में कार्यकारिणी सदस्य रेणु बंसल के घर पर की। मुख्य यजमान रेणु बंसल ने तय समय से पहुंचने पर पांच सदस्याओं को उपहार दिए। बैठक में प्रधान का चुनाव कराने का एजेंडा प्रस्तुति किया। इसमें सर्वसम्मति से कंचन सागर को फिर से अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संचालिका दुबई निवासी नेहा शर्मा व सोनिया गोयल ने समिति की उपप्रधान ज्योत्सना गर्ग को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यातिथि सुदेश पुनिया ने वैशाख पर्व के लिए खुशी जाहिर की। पंजाबी वेशभूषा से सजी समिति की सदस्याओं ने गिद्दा और भंगड़ा की प्रस्तुति दी। गिद्दा में शोभा गोयल, नीलम मेहता व रेणु बंसल ने समा बांधा। भांगड़ा में रेणु के साथ सरोज आहुजा, शशि, सुमन, राज और रमेश बुद्धिराजा ने सुंदर प्रस्तुति दी। इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन से रेणु बंसल, सुदेश पुनिया और प्रधान रुपाली चोपड़ा ने बच्चों को ट्रैक सूट और खाद्य सामग्री दी। उपप्रधान ज्योत्सना गर्ग ने सबका आभार जताया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed