सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man's Body Found in Delhi Parallel Canal; Unidentified

Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Man's Body Found in Delhi Parallel Canal; Unidentified
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक व्यक्ति (40) का शव मिला है। राहगीरों ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को चना दी। पुलिस ने शव नहर से निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने आस-पास के थानों और जिलों में भी सूचना दी है। राहगीर चेतन ने बताया कि करीब ढाई बजे उन्हें नहर में एक शव दिखाई दिया। जिसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
Trending Videos

सूचना मिलते थाना सेक्टर-29 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में भी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed