{"_id":"69b1df1e04f2d12fcf0e16da","slug":"life-science-students-received-the-star-of-the-show-award-at-pushpotsav-panipat-news-c-244-1-sknl1016-153583-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुष्पोत्सव में लाइफ साइंस के विद्यार्थियों को मिला स्टार ऑफ द शो का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुष्पोत्सव में लाइफ साइंस के विद्यार्थियों को मिला स्टार ऑफ द शो का पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित पुष्पोत्सव-2026 के दूसरे दिन कॉलेज परिसर में उत्साह, रंग और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिला। पुष्पोत्सव में न केवल फूलों की खुशबू संग प्रतिभा का रंग खिला बल्कि विजेताओं को भी सम्मान मिला। विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूलों और पौधों से सजी प्रदर्शनी को देखने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और शहर के नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
पूरे दिन दर्शकों का तांता लगा रहा और सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। किंग ऑफ द शो का खिताब दीपक नर्सरी, प्रिंस ऑफ द शो अजमेर सिंह और स्टार ऑफ द शो लाइफ साइंस के छात्र-छात्राओं को मिला। वहीं रनर-अप ऑफ द शो का सम्मान प्रोफेसर ललिता और डॉ. पूजा जैन को मिला।
कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की और कहा कि पुष्पोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने कौशल और मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया है। बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वनस्पति विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें पौधों व फूलों की विविधता से परिचित कराना है, ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और वे प्रकृति संरक्षण के महत्व को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया, इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. नरेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय करनाल से प्रो. रणजीत सिंह और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के चेयरमैन डॉ. योगेश कुमार शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता और पौधों की गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।पुष्पोत्सव के दूसरे दिन शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रीन मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल, सदस्य जगदीश धमीजा, अमित गुप्ता और निरंजन सिंगला सहित अन्य सदस्य और फ्लाइंग क्लब के संस्थापक नितिन अरोड़ा अपने परिवार के साथ फ्लावर शो में पहुंचे।
Trending Videos