{"_id":"69b1df453bfd4a04a70fb4d9","slug":"sarpanches-of-56-tb-free-gram-panchayats-will-be-honored-on-24th-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153560-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टीबी मुक्त 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच 24 को होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टीबी मुक्त 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच 24 को होंगे सम्मानित
विज्ञापन
डॉ. लाभ सिंह। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी लगातार बढ़ रही टीबी के बीच गांवों में राहत भरा आंकड़ा आ रहा है। जिले की 56 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो गई हैं। इन 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को टीबी मुक्त के लिए बेहतर कार्य करने पर 24 मार्च को सम्मानित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल अधिकारियों व टीमों ने जागरूकता के लिए तेजी से काम किया है। वर्ष 2025 में टीबी मरीजों का आंकड़ा करीब 5400 पहुंचा है जबकि पिछले साल करीब 60 हजार लोगों की जांच की गई थी। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि पिछले साल फरवरी माह में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। उस समय बीमारी की पहचान करना मुश्किल था और लोग भी आगे नहीं आ रहे थे। अब जागरूकता की दिशा में काम किया, इसके साथ लोगों की जांच की। उनका नियमित रूप से इलाज किया। ऐसे में कई गांव टीबी मुक्त हो गए हैं।
तीसरी और दूसरी बार ये पंचायत होंगी सम्मानित
तीसरी बार खलीला माजरा, कैथ, दीवाना, भैंसवाल, निजामपुर व मोहाली ग्राम पंचायत सम्मानित होंगी। वहीं दूसरी बार ताहरपुर, पलड़ी, पूठर, अलुपूर, बेगमपुर, औसरी, न्यू बोहली, छजिया, नवादा-पार, रामड़ा-आर को सम्मान मिलेगा।
टीबी मुक्त गांव में एक हजार लोगों पर एक मरीज मिलना होता है। उसे टीबी मुक्त गांव घोषित किया जाता है। हाल में जिले में 56 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इस साल टीम का लक्ष्य ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ाना है। टीम लोगों को टीबी की जांच व चिकित्सक के बताए अनुसार दवा खाने के लिए जागरूक कर रही है।
- डॉ. लाभ सिंह, नोडल अधिकारी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम।
Trending Videos