{"_id":"6a613978469f3e08ed0c6ba4","slug":"light-rain-major-trouble-waterlogged-stretches-on-half-the-state-highway-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161079-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थोड़ी, आफत बड़ी: आधे स्टेट हाईवे पर जमा हुआ पानी, चालकों के लिए निकल पाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थोड़ी, आफत बड़ी: आधे स्टेट हाईवे पर जमा हुआ पानी, चालकों के लिए निकल पाना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26 और 27
- पानीपत-गोहाना स्टेट हाईवे पर शुगर मिल से आगे जलभराव से बना जी का जंजाल
-अंसल सिटी की बाहरी सड़कों पर कीचड़ भरने से राहगीर और स्थानीय निवासीपरेशान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में पिछले कई दिन से चल रही बारिश ने नगर निगम और दूसरे विभागों के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। थोड़ी सी बारिश से ही शहर की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में आफत जैसी स्थिति बन गई। सबसे बदतर हालात पानीपत-गोहाना स्टेट हाईवे पर देखने को मिले, जहां शुगर मिल से आगे आधे हाईवे पर कई फीट तक पानी जमा हो गया। पानी की समुचित निकासी न होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए निकल पाना भी मुश्किल हो गया। वहीं अंसल सिटी की बाहरी सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बॉक्स
सड़क बनाते समय नहीं बनाया नाला, अब बनी आफत
पानीपत-गोहाना स्टेट हाईवे के निर्माण के समय सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया था। अब हल्की सी बरसात होते ही सड़क पर पानी एकत्र हो जाता है। सड़क बनाते समय अगर नाले का निर्माण सही तरीके से किया गया होता, तो आज यह नौबत नहीं आती। राहगीर रमेश, कृष्ण और दीपक ने बताया कि अब जब भी बारिश होती है, तो शुगर मिल के पास सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। ऐसे हादसों का डर बना रहता है।
स्टेट हाईवे ही नहीं, बल्कि अंसल सिटी जैसी रिहायशी कॉलोनियों में भी जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिली। अंसल सिटी की बाहरी सड़कों पर पानी भर जाने से निवासियों का पैदल चलना तक दूभर हो गया। निचले इलाकों में पानी रुकने से जलभराव की स्थिति लंबे समय तक बनी रही। इससे लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
वर्जन :
जलभराव की समस्या हमारे संज्ञान में है। स्टेट हाईवे पर पानी निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नाला निर्माण और पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। अंसल में कंपनी की ही व्यवस्था है। यह नगर निगम के अंतर्गत शामिल नहीं है।
कोमल सैनी, मेयर।