{"_id":"6a6139be9131661208078a14","slug":"schools-currently-operating-in-double-shifts-to-switch-to-single-shift-mode-report-sought-panipat-news-c-244-1-sknl1016-161067-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एकल शिफ्ट में होंगे दोहरी पारी वाले स्कूल, मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एकल शिफ्ट में होंगे दोहरी पारी वाले स्कूल, मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शिक्षा विभाग ने दोहरी पारी (डबल शिफ्ट) में संचालित सरकारी विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से एकल पारी में संचालित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर ऐसे विद्यालयों की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में मुख्य रूप से तहसील कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ही दोहरी पारी में संचालित है।
निदेशालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2026-27 और दिशा बैठक के निर्देशों के तहत दोहरी पारी में चल रहे राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का विस्तृत विवरण मांगा है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय जारी सूची में शामिल नहीं है, लेकिन वर्तमान में दोहरी पारी में संचालित हो रहा है, तो उसकी जानकारी भी अनिवार्य रूप से दी जानी है। विभाग इन आंकड़ों के आधार पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं की योजना तैयार करेगा।
वर्जन :
निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले के सभी दोहरी पारी में संचालित विद्यालयों से निर्धारित प्रारूप में सूचना जुटाई जा रही है। समय-सीमा के भीतर नामांकन, कक्षा-कक्षों और भूमि संबंधी सभी विवरण निदेशालय को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राकेश बूरा, डीईओ।