{"_id":"6a6138c8d27eafac430ed824","slug":"textile-traders-defrauded-under-the-pretext-of-a-meeting-with-a-foreign-businessman-panipat-news-c-244-1-pnp1012-161092-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेशी कारोबारी से मुलाकात का झांसा देकर कपड़ा व्यवसायियों से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेशी कारोबारी से मुलाकात का झांसा देकर कपड़ा व्यवसायियों से धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कारोबारियों ने एक फर्म के तीन साझेदारों पर विदेश में कपड़ा भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी उन्हें विदेशी व्यापारियों से मुलाकात कराने का झांसा देकर 17.38 लाख रुपये का कपड़ा उठाकर भाग गए।
उन्होंने चांदनीबाग थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारियों से रिकॉर्ड मांगा है।
अंसल निवासी सतीश सुखिजा व उनके साथी कारोबारियों ने थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि वह हैंडलूम का कारोबार करते हैं और उनकी सेक्टर-25 में फर्म है। उनकी फैक्टरी में कपड़ा तैयार किया जाता है। उनका एक फर्म से लेन-देन था। फर्म के तीन पार्टनर हैं। उन्होंने कहा कि वह उनकी मुलाकात विदेशी व्यापारियों से करा देंगे। इसी बात को झांसा देकर आरोपियों ने उनके पास से करीब 17.38 लाख रुपये का कपड़ा उठा लिया। जब वह उनसे विदेशी व्यापारियों से मीटिंग के लिए कहते रहे तो वह बार-बार जल्द ही मीटिंग कराने का झांसा देकर उन्हें टालते रहे। अब वह न तो उनकी मीटिंग करा रहे हैं और न ही उनका भुगतान कर रहे हैं।