सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lured away to Ghaziabad, forced to marry, held hostage and raped

Panipat News: बहलाकर ले गया गाजियाबाद धोखे से कराई शादी, बंधक बना दुष्कर्म के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Lured away to Ghaziabad, forced to marry, held hostage and raped
विज्ञापन
पानीपत। शहर के तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर जबरन शादी करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ससुर और ननदोई ने भी उसका यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर दवा दी। जिससे 20 दिनों तक तबीयत खराब रही। सेक्टर-29 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

महिला ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी। उनका कहना है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उससे बात करता था। एक दिन वह उनके घर आया और शादी करने के लिए कहा। उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। दो दिन बाद वह एक बार फिर उनके घर पर आया और बहलाकर अपने साथ ले गया। नौ अप्रैल को उसके साथ गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी कर ली और उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके यही नहीं उस पर परिवार के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। ससुर और ननदोई ने भी उसकी पिटाई की। इसके बाद वह उसे अपने गांव ले आए और एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां पर उसका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed