फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman dies in Panipat seven months after love marriage; family accuses in-laws of murder.

Haryana: लव मैरेज के सात महीने बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप

Sat, 11 Jul 2026 07:29 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 07:29 PM IST
सार

मृतका के पिता ने बताया कि सात महीने पहले उनकी बड़ी बेटी सहरीन ने पानीपत की काबूली कॉलोनी निवासी साहिल के साथ प्रेम विवाह किया था। जिस कारण उन्होंने सहरीन के साथ बातचीत बंद कर दी थी।

विज्ञापन
Married woman dies in Panipat seven months after love marriage; family accuses in-laws of murder.
माैत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पानीपत में किला क्षेत्र के कुटानी रोड काबूली कॉलोनी में प्रेम विवाह के सात महीने बाद ही विवाहिता सहरीन (22) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम को सहरीन का शव घर में ही मिला। मृतका के परिजनों ने पति व सास, ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने सहरीन के पिता हारुन की शिकायत पर पति साहिल, सास रिहाना और ससुर जहीर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सात महीने पहले की थी लव मैरेज
 
यूपी के कैराना के हारुन ने बताया कि उनके सात बच्चे हैं। पहले वह बबैल रोड मनमोहन नगर में किराये के मकान में रहते थे। करीब सात महीने पहले उनकी बड़ी बेटी सहरीन ने पानीपत की काबूली कॉलोनी निवासी साहिल के साथ प्रेम विवाह किया था। जिस कारण उन्होंने सहरीन के साथ बातचीत बंद कर दी थी। लेकिन, कुछ दिन बाद ही उनका आना-जाना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

 
तीन महीने पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। वो दो बार 50-50 हजार रुपये दे भी चुके थे। लेकिन, इसके बावजूद भी वो पैसों की मांग करते रहे। हारुन का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि सहरीन ने फंदा लगा लिया है। जब वो कैराना से पानीपत पहुंचे तो सहरीन का शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था। सहरीन के गले में कोई निशान नहीं था, उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने पति, सास व ससुर पर जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई भेजा जाएगा शव 

संदिग्ध हालत में महिला की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सहरीन के भाई सूफियान ने बताया कि डॉक्टरों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई भेजने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed