सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parlor owner accused of jewelry theft

Panipat News: पार्लर संचालिका पर गहने चोरी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Parlor owner accused of jewelry theft
विज्ञापन
पानीपत। घर में मेकअप करने आई पार्लर संचालिका पर सोने के गहने चोरी करने के आरोप लगे हैं। अंजलि रावल का आरोप है कि पार्लर संचालिका उनके गहने चोरी कर ले गई है। किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

घटना के संबंध में अंजलि ने बताया कि सनौली रोड कंबली मोहल्ले में उसका मायका है। 15 फरवरी को वह अपने मायके आई थी। 20 फरवरी को उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। जिस कारण उन्होंने पार्लर संचालिका मीनू को घर पर ही बुला गया। मीनू ने उसे उसकी छोटी बहन काजल का मेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकअप कराने से पहले उसने अपने गले से सोने का मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स उतारकर रख दिए थे। तैयार होने के बाद वह शादी में चले गए और मीनू अपना सामान पैक कर वापस चली गई।
अगले दिन जब वह वापस आए तो देखा कि उसका सोने का मंगलसूत्र और टॉप्स गायब हैं। आरोप है कि मीनू ने ही उनके गहने चोरी किए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed