सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lawyers' chamber issue raised in the Assembly, demand for a new building

Panipat News: विधानसभा में गूंजा वकीलों के चैंबर का मुद्दा, नई बिल्डिंग की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' chamber issue raised in the Assembly, demand for a new building
विज्ञापन
पानीपत। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर की कमी का मामला विधानसभा में उठाया गया। शहर विधायक ने विधानसभा में अधिवक्ताओं की इस मांग को प्रमुखता से रखा। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए नई बिल्डिंग बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।
Trending Videos

पानीपत में अधिवक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिस कारण अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था नहीं रही। हाल ही में चार मंजिला नई बिल्डिंग पर एक और मंजिल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन जब विशेषज्ञों की टीम ने सुरक्षा के मालिकों की जांच की तो पता चला कि बिल्डिंग इतनी मजबूत नहीं है कि एक और मंजिल बन सके। जिस कारण प्रस्ताव को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने शहर विधायक प्रमोद विज को पत्र लिखकर अधिवक्ताओं के लिए नई बिल्डिंग बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर शहर विधायक ने अधिवक्ताओं की मांग को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बिना चैंबर के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
केबिन बनाए जाने पर चल रहा विचार
उधर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि एक और मंजिल नहीं बनाई जा सकती। लेकिन छत पर केबिन बनाए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। केबिन बनने से भी समस्या कुछ हद तक समाप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed