सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buniyaad residential centres to be set up in four districts

Panipat News: चार जिलों में स्थापित किए जाएंगे बुनियाद के रेजिडेंशियल केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Buniyaad residential centres to be set up in four districts
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद के रेजिडेंशियल कार्यक्रम के अंतर्गत पानीपत समेत प्रदेश के चार जिलों में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां पूरे प्रदेश से मिशन बुनियाद के लगभग 400 चयनित विद्यार्थियों को छात्रावास में रखकर अधिक गहन, अनुशासित एवं केंद्रित तैयारी कराई जाएगी। इनमें पानीपत के साथ कुरुक्षेत्र, हिसार और गुरुग्राम शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं।
Trending Videos

मिशन बुनियाद बैच 2026-28 के लिए गत 26 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में कराई थी। बुनियाद योजना के लिए जिले में 7614 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिले से 5958 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया जिनमें 2143 विद्यार्थियों का चयन हुआ। वहीं दूसरे चरण में जिला स्तरीय परीक्षा 30 जनवरी को जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित की गई। जिले में बुनियाद लेवल-1 में उत्तीर्ण 2143 में से 1967 यानी 91.78 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार को मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें प्रदेश के 7161 जबकि पानीपत जिले के 421 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें 207 छात्राएं और 214 छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

तीसरे चरण के लिए इनका हुआ चयन
मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का वीरवार को परिणाम जारी किया गया है। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहाली के छात्र अनंत कुमार ने 50 में से 41 अंक पाकर प्रदेश में 29वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय ताजपुर की दिशा ने 38 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 50वां व जिले में दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप के छात्र अजय ने 35 अंक लेकर प्रदेश में 83वां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। बुनियाद लेवल-2 में उत्तीर्ण विद्यार्थी अब लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा में भाग लेंगे। शेड्यूल के अनुसार लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस स्तर पर विद्यार्थियों से गणित विषय के सब्जेक्टिव (वर्णात्मक) प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें उनकी तार्किक क्षमता व अवधारणात्मक समझ का आकलन किया जाएगा। लेवल-3 का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी लिया जाएगा।

वर्जन-
बुनियाद लेवल-2 में 421 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा में भाग लेंगे। यह परीक्षा तीन अप्रैल को कराई जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम के लिए हॉस्टल भी बनाए जाएंगे।
-संदीप संभ्रवाल, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed