सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five lakh devotees visited the Falgun festival.

Panipat News: फाल्गुन महोत्सव में पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Five lakh devotees visited the Falgun festival.
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा का वार्षिक चार दिवसीय फाल्गुन महोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समापन दिवस पर भी श्याम श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा और पूरा धाम जय श्री श्याम के जयघोष से गूंजता रहा।
Trending Videos


मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवक रोशन लाल छौक्कर ने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन महोत्सव के दौरान करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। फाल्गुन मास के आरंभ होते ही भक्तों का चुलकाना धाम की ओर जाना शुरू हो गया था, जबकि श्याम बाबा का फाल्गुनी सतरंगी मेला 26 फरवरी से विधिवत आरंभ हुआ। उत्सव के दौरान प्रदेश के अलावा विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से लाखों श्रद्धालु मेले में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। मेले में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। समालखा थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने रोड जाम नहीं होने दिया। अपनी टीम के साथ चुलकाना में ही डटे रहे। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के चलते इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्था नियंत्रित रहने से पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed