{"_id":"6a73a70f72a0d38c9a0363ea","slug":"patwari-and-assistant-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161907-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्लॉट की मौका रिपोर्ट के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्लॉट की मौका रिपोर्ट के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पानीपत की टीम ने बुधवार शाम करीब छह बजे मतलौडा तहसील के पटवारी संदीप और उसके सहायक जयभगवान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी न्यू बोहली गांव निवासी एक व्यक्ति से प्लॉट की मौका रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे।
एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
न्यू बोहली गांव निवासी एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दी थी कि गांव में उसका 160 वर्गगज का प्लॉट है। वह इसकी मौका रिपोर्ट बनवाने के लिए काफी समय से मतलौडा तहसील के चक्कर लगा रहा था।
आरोप है कि पटवारी संदीप निवासी टीटो खेड़ी, जींद और उसका सहायक जयभगवान निवासी कवी उसे बार-बार बहाने बनाकर वापस भेज देते थे। दोनों मौका रिपोर्ट तैयार करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई को तहसील में दोनों की रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और यह रिकॉर्डिंग एसीबी अधिकारियों को सौंप दी थी।
विज्ञापन
स्थान बदलकर बुलाया, एसीबी ने बिछाया जाल
पटवारी और उसके सहायक ने पहले शिकायतकर्ता को पैसे लेकर घर बुलाया था। बाद में उन्होंने स्थान बदलकर बुधवार शाम सिठाना गांव के पास बुला लिया। एसीबी इंस्पेक्टर ऋषिपाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतपाल, एसआई जगबीर, एसआई संजय, सुरेंद्र और जगमहेंद्र की टीम गठित की गई।
टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर मौके पर भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम दी, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन:
मतलौडा तहसील के पटवारी संदीप और उसके सहायक जयभगवान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। दोनों प्लॉट की मौका रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे। भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - ऋषिपाल, प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो