फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather changes due to rain; more expected today.

Panipat News: बारिश से बदला मौसम, आज भी आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to rain; more expected today.
बादल छाने के दौरान शहर के मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
जगाधरी। जिले में दो दिन हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला गया है। इस दौरान बुधवार को दिनभर बादलों का डेरा बना रहा। इसके साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि विभाग ने बुधवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बादल बिन बरसे रह गए। लेकिन बादल छाए रहने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार तक जिले में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने पूरे दिन मौसम को सुहावना बनाए रखा। हालांकि दोपहर को कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन जल्द ही आसमान फिर से काले बादलों से ढक गया। बादलों के कारण धूप का कोई असर नहीं दिखा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। इसके चलते लोग बारिश का इंतजार करते रहे। वहीं, बादलों और ठंडी हवा से मौसम में नमी बनी रही और तापमान सामान्य से नीचे रहने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला। शाम को पार्कों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बच्चों और बुजुर्गों ने भी सुहावने मौसम का आनंद लिया। किसानों की नजरें भी अब आगामी बारिश पर टिकी हैं, चूंकि इससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि तीन दिन तक जिले में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed