{"_id":"6a73a633ff978c5ccb073167","slug":"the-kalash-yatra-conveyed-a-message-of-harmony-and-equality-panipat-news-c-244-1-pnp1006-161908-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कलश यात्रा ने दिया समरसता-समानता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कलश यात्रा ने दिया समरसता-समानता का संदेश
विज्ञापन
कलश यात्रा में जाते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और शहरी विधायक प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश वंदन यात्रा बुधवार को पानीपत पहुंची। शिक्षा, समरसता और समानता का संदेश लेकर निकली यात्रा का प्राचीन देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान गुरु रविदास और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
गुरुग्राम से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों से होकर गुजर रही है। पानीपत में यात्रा पट्टी कल्याणा, समालखा, सिवाह, नांगल खेड़ी, रेलवे रोड, लाल बत्ती चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राचीन देवी मंदिर पहुंची। यात्रा की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी ने की।
दुष्यंत भट्ट ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समतामूलक समाज की कल्पना की थी। यह यात्रा काशी के गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी को मंदिरों तक पहुंचाने के साथ तुलसी पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने युवाओं से गुरु रविदास के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत रविदास ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां सभी को समान अवसर मिलें। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि संतों के विचारों को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है। मेयर कोमल सैनी और जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने भी यात्रा को सामाजिक एकता का संदेशवाहक बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमित जागलान, कृष्ण छौक्कर, नेहा शर्मा, अनीता चावला, सुनील सोनी, राजेश भारद्वाज, संजय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी ओमदत्त आर्य, रोकी गहलोत, तरुण पसरीजा, सुनील कंसल और सुमित जलमाना मौजूद रहे।
पहले पहुंची समालखा
समालखा। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा बुधवार सुबह समालखा से पानीपत के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान भाजपा नेता राधेश्याम जिंदल, रमेश अग्रवाल और गुरु रविदास समाज कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने किया। यह यात्रा गुरु रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर, वाराणसी से शुरू हुई है। यह यात्रा मंगलवार शाम समालखा पहुंची थी। संवाद