{"_id":"6a73a768c0864b62ec096449","slug":"traders-upset-by-waterlogging-roared-panipat-news-c-18-1-knl1004-963726-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जलभराव से परेशान व्यापारी गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जलभराव से परेशान व्यापारी गरजे
Thu, 06 Aug 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के 30 घंटे बाद भी औद्योगिक नगरी जलभराव की समस्या से उबर नहीं सकी। जलभराव से नाराज व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर दोनों विभागों के पुतले फूंके।
असंध रोड रेलवे अंडरपास में बुधवार को भी कई फीट पानी भरा रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। वहीं जीटी रोड और असंध रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शहर में जीटी रोड पर निर्माणाधीन खुले नाले हादसों को न्योता दे रहे हैं।
संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बैनर तले शहरभर के व्यापारी बुधवार को दो बार एकजुट हुए। लालबत्ती चौक स्थित संविधान चौक पर एकत्रित होकर व्यापारियों ने नगर निगम और एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान विशाल वर्मा और अध्यक्ष राजेश सूरी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। जलभराव से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे।
नालों को तुरंत ढकने की मांग : व्यापारियों ने कहा कि जीटी रोड पर खुले पड़े निर्माणाधीन नाले लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। मंगलवार को जलभराव के दौरान मासूम बच्चे और राहगीर खुले नालों में गिर गए थे। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की कि जीटी रोड सहित शहर के सभी खुले नालों को तत्काल ढका जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
इस मौके पर सरपरस्त शेरचंद कपूर, सुभाष कवल, महासचिव महेंद्र आहूजा, उपप्रधान कीमत लाल कपूर, कुलदीप जैन, रविंद्र बजाज, जगदीश बांगा, इंद्रजीत कथूरिया, मीडिया प्रभारी मिंटू सचदेवा, सुरेश बवेजा, सुनील चावला, सचिन जताना, बॉबी प्रधान, सौरभ अरोड़ा और राजू चावला आदि व्यापारी मौजूद रहे।
जाम से जूझते रहे लोग
असंध रोड रेलवे अंडरपास में जलभराव और जीटी रोड की सर्विस लेन पर यातायात बाधित रहने से पूरे दिन शहर में जाम लगा रहा। गोहाना रोड से पुराना बस स्टैंड तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रुक-रुककर वाहन फंसते रहे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और बिगड़ गई तथा करीब 45 मिनट तक लंबा जाम लगा रहा। अंडरपास बंद होने के कारण असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर भी वाहनों का दबाव बना रहा।
कॉलोनियों में अब
भी भरा है पानी
शहर की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में बुधवार को भी जलभराव बना रहा। नगर निगम की टीमें कई क्षेत्रों तक नहीं पहुंच सकीं। देवी मंदिर से बरसत रोड तक जाने वाली मुख्य सड़क, कुटानी रोड और बबैल रोड की कई कॉलोनियां अब भी पानी में डूबी रहीं। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर सौदापुर गांव के दोनों ओर भी पानी जमा रहा।
शहर की मुख्य सड़कों से मंगलवार को ही पानी की निकासी करा दी गई थी। पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं। -डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम