{"_id":"69d57aece0ff460f3e060b04","slug":"ragi-groups-delighted-the-audience-with-shabad-kirtan-panipat-news-c-45-1-kur1009-152902-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संगत के बीच गुरबाणी अमृत परोसते सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह। स्वयं
- फोटो : Family
विज्ञापन
फोटो 35, 36
प्रकाश पर्व पर हुआ गुरमत समागम, संगत ने सुनी गुरु की महिमा, बच्चों को गुरु इतिहास से जोड़ने और गुरमुखी सीखने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में महान गुरमत समागम कराया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सहयोग से समागम में बड़ी संख्या में संगत जुड़ी और गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में हाजिरी लगाई। इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेवक जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान संगीमयी धुनों के बीच मधुर स्वर में किया।
कार्यकारिणी समिति के मेंबर कुलदीप सिंह मुल्तानी, मेंबर हरमनप्रीत सिंह, बीबी जसबीर कौर मसाना, मेंबर इंद्रजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह मसाना, मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा पीए, एडिशनल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह, धर्म प्रचार उप सचिव अमरिंदर सिंह और मैनेजर हरमीत सिंह समेत संगत ने हाजरी भरी।
सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह ने गुरबाणी करते हुए संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। संगत से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि जिस तरह गुरु साहिब ने धर्म के प्रति समर्पण भाव दिखाया, उसी तरह अपने धर्म के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। मेंबर हरमनप्रीत सिंह ने बच्चों को गुरु इतिहास से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी को अपने बच्चों को गुरमखी सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सचखंड श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई सतिंदर जी बोड़ल ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। भाई सुखवंत सिंह लुधियाना, कथावाचक भाई गुरदास सिंह और गुरजोत सिंह शाहाबाद ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों के साथ दूर-दराज से आए बच्चों ने भी हाजिरी लगाई।
Trending Videos