{"_id":"69d57af591f6fd5685015684","slug":"unseasonal-rains-have-increased-farmers-worries-affecting-wheat-harvesting-and-procurement-panipat-news-c-45-1-kur1007-152877-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं कटाई व खरीद पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं कटाई व खरीद पर असर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं कटाई व खरीद पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। लगातार हो रही बेमौसम बारिश के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलों पर इस बारिश का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं मंगलवार को बेमौसम बारिश के कारण मंडी में पड़ी फसल भीग गई । आनन-फ़ानन में तिरपाल डालकर फसल को बचाने की कोशिश की गई।
किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, सरसों व अन्य फसलें पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल गिरने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने से फसलें सड़ने की स्थिति भी बन रही है।
Trending Videos