{"_id":"6a5014c74d397074e206f061","slug":"scam-worth-panipat-news-c-18-1-knl1004-945271-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेश भेजने के लिए अनजान से दिखाई शादी, 22.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेश भेजने के लिए अनजान से दिखाई शादी, 22.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। विदेश भेजने के नाम पर युवती से 22.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी राकेश को सीआईए-3 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि राकेश ने युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए दस्तावेजों में उसकी शादी एक अनजान युवक से दिखा दी। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो यह खुलासा हुआ। पुलिस ने राकेश को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि कृष्णपुरा निवासी युवती ने एसपी को शिकायत देकर मामले की जानकारी दी थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2024 में एक जानकार के माध्यम से उसकी मुलाकात वार्ड-9 अयोध्या नगरी मंदिर हाल करनाल निवासी राकेश से हुई थी।
आरोप है कि राकेश ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने करीब 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। 15 जुलाई 2024 को आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा उपलब्ध कराया। जब युवती वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो वहां अधिकारियों ने पति की जानकारी मांगी। इस दौरान उसे पता चला कि उसे नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अमन नाम के युवक के साथ शादी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी की गई थी। दोनों की टिकट भी एक साथ बुक कराई गई थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती वापस पानीपत लौट आई और उसने परिजनों के साथ आरोपी से संपर्क किया। आरोप है कि राकेश ने गलती स्वीकार करते हुए उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद वह उनके घर आया और दो लाख रुपये ले गया। शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई 2024 को आरोपी ने उसे कनाडा का वीजा दिया।
इसके बाद दिल्ली स्थित कनाडा एंबेसी जाने से पहले ऑनलाइन बायोमेट्रिक के नाम पर 14 हजार रुपये और ले लिए। 28 अगस्त 2024 को युवती की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी हुई। 23 फरवरी 2025 को युवती को ई-मेल के माध्यम से कनाडा वीजा लगने की जानकारी मिली। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग समय में उससे कुल 22.50 लाख रुपये ले लिए। जब युवती कनाडा एंबेसी पहुंची तो पता चला कि उसका वीजा भी रिजेक्ट हो चुका है।
इसके बाद जुलाई 2025 में युवती ने पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद सीआईए-3 की टीम ने बुधवार को आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों और लेनदेन की जानकारी जुटाएगी।