{"_id":"6a50cf5f80cdca5b6f0467e6","slug":"video-panipat-four-coaching-centers-sealed-several-operators-shut-down-and-fled-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत : चार कोचिंग सेंटर सील, कई संचालक बंद कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत : चार कोचिंग सेंटर सील, कई संचालक बंद कर भागे
-बच्चों को एकेडमी से निकाल बाहर गली में खड़ा किया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पहली बड़ी कार्रवाई की। बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित चार कोचिंग सेंटर सील कर दिए। यहां बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन नहीं थे और प्रशासन के नोटिस देने के बाद भी इनको पूरा नहीं किया जा रहा था। कई कोचिंग सेंटर संचालक भाग गए। ऐसे में बच्चों को बाहर गली में खड़ा होना पड़ा।
एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने शुक्रवार को बिशनस्वरूप कॉलोनी में कार्रवाई की। टीम ने एंबिशन व उड़ान समेत चार एकेडमी को सील कर दिया। कोचिंग सेंटर संचालकों को सामान बाहर निकालने का भी मौका नहीं दिया। ऐसे में कई संचालकों का जरूरी सामान भी अंदर रह गया। वहीं इसकी भनक लगते ही कई कोचिंग सेंटर संचालक बच्चों को बाहर निकालकर ताला बंद कर चले गए। कई कोचिंग सेंटर संचालकों ने सुबह ही बच्चों की छुट्टी कर दी थी।
जिला दमकल अधिकारी गुरमेल और थाना शहर से इंस्पेक्टर फतेह सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गुरमेल सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ की जा रही थी। कोचिंग सेंटर संचालक नोटिसों की अनदेखी कर रहे थे। बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।