सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Struggle over a house; weapons used, several injured.

Panipat News: मकान के लिए संघर्ष, चले हथियार, कई लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Struggle over a house; weapons used, several injured.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के विकास नगर में शनिवार शाम मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट और हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें चार महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। सभी को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल है और लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में प्लॉट और मकान विवाद को लेकर आए दिन विवाद और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे रहवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के सचिन ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सतीश और हिसार निवासी ओमप्रकाश पक्ष के बीच मकान पर कब्जे में लिए विवाद चल रहा है। सतीश पक्ष ने अपना प्लॉट ओमप्रकाश पक्ष को बेच दिया था। जिसके बाद वह काबिज हो गए थे। इसके बाद उनके बीच विवाद हुआ तो मामला कोर्ट में चला गया।
विज्ञापन

अब दोनों पक्षों के बीच मकान पर कब्जे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार शाम को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन-चार महिलाओं से कई लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed