फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunshine broke through during the day following light drizzle; weather expected to remain clear today.

Panipat News: हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में खिली धूप, आज मौसम साफ रहने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sunshine broke through during the day following light drizzle; weather expected to remain clear today.
पानीपत। सावन के महीने में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में कमी आई है। शुक्रवार रात को रुक-रुककर बारिश होने से और शनिवार को दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना रहा। वहीं कई दिन बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं लेकिन दूसरी तरफ शहर समेत अनेक क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने का आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को रुक-रुककर बारिश हुई। सबसे अधिक समालखा में सात एमएम, पानीपत और इसराना में तीन-तीन एमएम दर्ज की गई। शनिवार को सुबह से ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान व उमस से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश होने से शहर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जलभराव से गड्ढों की स्थिति का पता न चलने से हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

इसराना निवासी सचिन ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे जलभराव होने से रास्ता पार करना मुश्किल हो जाता है। कई बार ई-रिक्शा और बाइक तो गड्ढों में गिर चुकी हैं और वाहन चालकों को चोट भी लग चुकी हैं लेकिन प्रशासन का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। स्थिति पहले से बदतर हो चुकी है लेकिन सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को मौसम साफ रहने और अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। अभी किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed