{"_id":"69c4479f18e1321b760dbd45","slug":"teenage-girl-hanged-herself-to-death-sister-found-her-body-hanging-from-the-noose-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154378-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, बहन ने फंदे पर लटका देखा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, बहन ने फंदे पर लटका देखा शव
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-25 में बुधवार दोपहर को एक फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में कोमल (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कहा कि वह काफी समय से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। परिजनों का कहना है कि बड़ी बेटी की 20 अप्रैल को शादी होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।
मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर निवासी विश्राम ने बताया कि उनके पांच बेटी और दो बेटे हैं। वह सेक्टर-25 में एक फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं पर लेकर क्वार्टर में रहते हैं। बुधवार को वह फैक्टरी में काम करने के लिए गए थे। दोपहर को उनकी बड़ी बेटी शिवानी कमरे पर पहुंची तो दूसरी बेटी कोमल का शव पंखे से फंदे पर लटका देखा, तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जिस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थी। उधर, परिजनों का कहना है कि 20 अप्रैल को उनकी बड़ी बेटी की शादी होनी है, इसके लिए वह 30 मार्च को अपने गांव जाने वाले थे।
किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
-संदीप, प्रभारी थाना चांदनीबाग
Trending Videos