सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body had turned into a skeleton

Panipat News: कंकाल में तब्दील हो चुका था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The body had turned into a skeleton
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में वृंदा एंक्लेव के पास खंडहर में शनिवार देर शाम को एक व्यक्ति का शव मिला। शव 15 से 20 दिन पुराना होने के कारण कंकाल हो चुका है।
Trending Videos

मौके से पुराना कंबल, जूते व अन्य सामान मिला। जिससे लग रहा है कि व्यक्ति वहीं पर रहता था और अचानक उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दलबीर ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि वृंदा एंक्लेव के पास खंडहर में एक शव पड़ा है। तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खंडहर के पास कूडे के पास एक शव पड़ा मिला। देखकर लग रहा था कि 15 से 20 दिन पहले मृत्यु हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आस-पास छानबीन की तो कुछ दूरी पर पुलिस को एक कुछ पुराने कंबल, कपड़े और जूते रखे हुए मिले। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का शव है यह सामान उसी का है।
पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में जानकारी की तो लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले आस-पास एक भिखारी घूमता हुआ दिखाई देता था। लेकिन कई दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस को आशंका हे कि शव भिखारी का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed