सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city administration will create a permanent dumping zone in Issargarh.

Panipat News: इस्सरगढ़ में नगर प्रशासन बनाएगा स्थाई डंपिंग जोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
The city administration will create a permanent dumping zone in Issargarh.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को अब हर रोज निकलने वाले करीब 100 टन कचरे से निजात मिलने वाली है। नगर प्रशासन अब स्थाई डंपिंग साइट के लिए गांव इस्सरगढ़ के समीप पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर चुका है। इसी सप्ताह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद कचरा यहां डाला जाने लगेगा। इससे वर्तमान में सुंदरपुर के समीप बनाई डंपिंग साइट से भी छुटकारा मिल पाएगा तो वहीं नई साइट पर कचरे का निस्तारण भी किया जाने लगेगा।
Trending Videos

नगर परिषद की ओर से अभी तक कचरा निस्तारण के लिए स्थाई डंपिंग साइट नहीं बनाई जा सकी है। जिसके चलते कचरा लोगों के साथ-साथ नगर परिषद के भी गले की फांस बना हुआ है। परिषद की ओर से जहां भी स्थाई साइट बनाए जाने के प्रयास किए गए वहीं विरोध किया जाता रहा और उचित जगह न मिल पाने के चलते नगर परिषद जगह-जगह डंपिंग साइट बदलती रही। मथाना गांव से शुरू होकर सेक्टर बाहरी, सेक्टर 13, सेक्टर 10 व सेक्टर दो में भी यह साइट बनाई गई। यहीं नहीं बाद में नगर परिषद को यह साइट ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी छोर के पास बनानी पड़ी थी, जहां पर भी विधायक अशोक अरोड़ा से लेकर शहरवासी व आसपास स्थित संस्थान संचालक व श्रद्वालु भी विरोध जताने लगे थे। ऐसे में करीब तीन माह पहले सुंदरपुर से पलवल रोड के पास यह साइट बनाई गई लेकिन यहां भी विरोध हो गया। यहां तक कि आसपास के लोगों व संबंधित वार्ड 17 के पार्षद प्रेम नारायण अवस्थी ने साइट हटाने की मांग को लेकर अमरण अनशन तक की चेतावनी दे डाली। अब इसका समाधान निकालते हुए नगर परिषद ने इस्सरगढ़ के समीप पांच एकड़ जमीन चिह्नित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
जल्द पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया : अरविंद
नप सचिव अरविंद कुमार का कहना है कि डंपिंग साइट के लिए नई जगह की कागजी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद कचरा वहां डाला जाने लगेगा। संबंधित फर्म को यह साइट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed