फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The reality of the administration's claims on the ground: streetlights are off, and Kanwariyas are getting injured in potholes.

Panipat News: सड़क पर प्रशासन के दावों की सच्चाई, स्ट्रीट लाइट बंद, गड्ढों में चोटिल हो रहे कांवड़िए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The reality of the administration's claims on the ground: streetlights are off, and Kanwariyas are getting injured in potholes.
पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद - फोटो : Archive
पानीपत। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। लेकिन धरातल पर इन दावों की हवा निकली हुई है। शहर की बदहाल सड़कें, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें और सड़कों पर भरा दूषित पानी इन सब दावों की सरेआम पोल खोल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ रूट का तीन बार मौका मुआयना कर चुके हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शनिवार को कांवड़ यात्रा रूट की मुख्य सड़कों का मौका देखा। पूरे रूट पर हैरान कर देने वाली स्थिति मिली। आलम यह है कि रात के अंधेरे में गड्ढों के कारण कांवड़िए चोटिल हो रहे हैं और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जींद के कांवड़िए राजीव और दीपक ने बताया कि छाजपुर कलां से बबैल नाके तक अंधेरा छाया हुआ है। शिवरात्रि नजदीक आने पर कांवड़िए रात के समय भी चलते हैं।
विज्ञापन


मौका नंबर-1:
पानीपत-सनौली हाईवे पर छाया अंधेरा, सड़कों पर बह रहा दूषित पानी
पानीपत-सनौली स्टेट हाईवे पर बबैल नाके से छाजपुर कलां तक करीब साढ़े छह किलोमीटर के दायरे में दूर-दूर तक अंधेरा पसरा हुआ है। यह कांवड़ियों का मुख्य मार्ग है, लेकिन यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। रात के समय अंधेरे में पैदल चल रहे शिवभक्तों के चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है। इसके अतिरिक्त उग्राखेड़ी गांव के पास सड़क पर नाले का दूषित पानी जमा है, जिससे कांवड़ियों को बदबू और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जींद के कांवड़िए रमेश और दीपक ने बताया कि छाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका नंबर-2
गोहाना हाईवे पर गहरे गड्ढे, बजरी उखड़ने से वाहन चालकों व कांवड़ियों की आफत
पानीपत-गोहाना स्टेट हाईवे पर जीटी रोड मोड़ से ही गड्ढों का सिलसिला शुरू हो जाता है। शुगर मिल से आगे मुख्य सड़क पर गहरा गड्ढा बना है और गंदा पानी आधी सड़क तक फैला हुआ है। एनएफएल नाके पर सड़क की बजरी उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बिंझौल चौक से ठीक पहले नहर के पास सड़क का हाल इतना खराब है कि पैदल कांवड़ियों और वाहन चालकों दोनों का निकलना दूभर हो गया है।

मौका नंबर-3:
जींद हाईवे पर असंध नाके से नारा गांव तक केवल गड्ढे ही गड्ढे

पानीपत-जींद स्टेट हाईवे की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय बनी हुई है। शहर के प्रवेश बिंदु यानी असंध नाके के पास ही सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे आगे ज्योति कॉलोनी, विर्क नगर, सौदापुर और नारा गांव तक पूरी सड़क पर अनगिनत गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे पैदल चल रहे शिवभक्त लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं।

मौका नंबर-4
असंध रोड पर फैंसी लाइटें बंद, जींद-हिसार जाने वाले कांवड़िए परेशान
असंध रोड पर लालबत्ती से नहर नाका तक लाखों की लागत से फैंसी लाइटें लगाई गई थीं। दो दिन पहले रेलवे ओवरब्रिज की लाइटें बंद थीं, जिन्हें शिकायत के बाद ठीक कराया गया, लेकिन अब कच्चा कैंप से नहर नाका तक की फैंसी लाइटें पिछले दो दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी हैं। इस मार्ग से जींद, हिसार और राजस्थान की ओर जाने वाले हजारों कांवड़िए गुजरते हैं, जिन्हें अंधेरे के कारण खासी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

कांवड़ यात्रा रूट का पूर्व में निरीक्षण किया गया है और पाई गई कमियों को दूर करा दिया गया है। यदि हाल ही में हुई बारिश के कारण कहीं सड़क पर गड्ढे बने हैं, तो उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाएगी। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : Archive

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : Archive

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : Archive

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : Archive

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : Archive

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद

पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छाया अंधेरा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed