सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two JEs of the corporation, who failed to map complaints on the Mhari Sadak portal, have been suspended on the orders of higher officials.

Panipat News: म्हारी सड़क पोर्टल पर शिकायतों की मैपिंग नहीं कर पाए निगम के दो जेई, उच्चाधिकारियों के आदेश पर निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two JEs of the corporation, who failed to map complaints on the Mhari Sadak portal, have been suspended on the orders of higher officials.
सेक्टर 12 में सड़क पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। म्हारी सड़क पोर्टल पर मैपिंग का कार्य ठीक से नहीं कर पाने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव के आदेश पर दो जेई शिवराज और राजकुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों बार-बार कहने के बाद भी पोर्टल पर सड़कों की ठीक से मैपिंग नहीं कर पा रहे थे। अधिकारी मौखिक और लिखित रूप से भी उनको चेतावनी दे चुके थे।
Trending Videos

म्हारी सड़क पोर्टल पर शहर की सड़कों के गड्ढों को भरने और उनकी देखरेख होती है। अधिकारियों को पोर्टल पर मिलने वाली सामान्य शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान करना होता है। वहीं बड़ी शिकायतों का एक से दो महीने में समाधान करना होता है। शहरी स्थानीय विभाग हर महीने इसकी समीक्षा करता है। प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में पहले भी पानीपत के काम पर प्रश्न उठ चुके हैं। दो महीने पहले पानीपत की प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक शिकाययें मिली थी। उस समय दो जेई को निलंबित करने के आदेश दिए थे। अधिकारियों ने उस समय स्थिति को संभाल लिया था। निदेशालय स्तर पर पोर्टल के कार्यों का अवलोकन किया गया, इसमें जेई शिवराज और राजकुमार का कमतर पाया गया। दोनों को पहले भी इस बारे में चेतावनी दी गई। निदेशालय स्तर पर दो फरवरी को फिर से समीक्षा की गई। इसमें दोनों पर नाराजगी व्यक्त की गई थी। 18 मार्च को पुनः समीक्षा के दौरान निदेशालय को इस कार्य में किसी प्रकार की प्रगति नहीं मिली। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने दोनों जेई को बुधवार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निगम कार्यालय में रहेंगे दोनों जेई
अधिकारियों ने आदेश में स्पष्ट किया कि दोनों अधिकारी निलंबन की अवधि के दौरान नगर निगम कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। सहायक आयुक्त की पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

जेई शिवराज और राजकुमार को म्हारी सड़क पोर्टल की मैपिंग ठीक से नहीं करने पर निलंबित किया गया है। दोनों को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है।
- विवेक चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed