फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vigorous protest at the Matlauda sub-unit for the third consecutive day against Agri-DISCOM.

Panipat News: एग्री डिस्कॉम के विरोध में मतलौडा सब यूनिट पर लगातार तीसरे दिन जोरदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vigorous protest at the Matlauda sub-unit for the third consecutive day against Agri-DISCOM.
सब डिवीजन में विरोध प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
मतलौडा। संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के आह्वान पर एग्री डिस्कॉम और बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों के विरोध में मतलौडा सब यूनिट पर शनिवार को लगातार तीसरे दिन कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता रवि मान ने की तथा मंच संचालन सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एग्री डिस्कॉम के गठन के प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।सर्कल सचिव राजेंद्र नैन ने कहा कि सरकार बिजली वितरण व्यवस्था में समानांतर व्यवस्था खड़ी करके इसका निजीकरण करना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एग्री डिस्कॉम बनने से भविष्य में किसानों, मजदूरों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली सेवा को केवल मुनाफा कमाने का जरिया बनाया जा रहा है। बिजली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती और निर्बाध आपूर्ति देना होना चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो 11, 12 और 13 अगस्त को होने वाली तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल को पूरी मजबूती के साथ सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर स्टेट कमेटी सदस्य अमित कुमार, यूनिट प्रधान राकेश कुमार, यूनिट सचिव शिव कुमार, उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र, हुक्म चंद, राजेश कुमार, संजय और अंग्रेज मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed