{"_id":"6a217ddf5323ceab080dbe1a","slug":"patwari-caught-taking-bribe-in-hisar-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, विजिलेंस टीम की कार्रवाई; इंतकाल के लिए मांग रहा था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, विजिलेंस टीम की कार्रवाई; इंतकाल के लिए मांग रहा था घूस
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
पटवारी जमीन के इंतकाल के लिए घूस मांग रहा था जिस पर विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घूसखोरी (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विजिलेंस की टीम ने आमदपुर तहसील में कार्यरत पटवारी महेंद्र को 1700 रुपये की रिश्चत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सिरसा विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि पटवारी ने सीसवाल निवासी एक व्यक्ति से जमीन के इंतकाल की सत्यापित कॉपी देने की एवज में रिश्चत की मांग की थी।
सीसवाल निवासी सतपाल बिश्नोई ने पटवारी व मंगाली सूरतिया निवासी महेंद्र बिश्नोई से जमीन के इंतकाल की सत्यापित कॉपी मांगी थी। इस पर पटवारी ने सतपाल से पैसों की मांग की। सतपाल ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। यह शिकायत सिरसा टीम को सौंपी गई। इंस्पेक्टर सत्यवान और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट थमाए और पटवारी को तहसील कार्यालय में आने को कहा।
शिकायतकर्ता ने टीम के कहे अनुसार पटवारी को तहसील कार्यालय में बुलाया। शाम करीब सवा 4 बजे तक जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी के हाथ में पैसे थमाए। वैसे ही टीम ने पटवारी को पकड़ लिया। शाम तक टीम कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी।