सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police release photos of five accused in showroom manager murder case

शोरूम मैनेजर हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों की फोटो की जारी, कहा- जल्द सलाखों के पीछे होंगे हत्यारे

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीआईए की तीनों टीमों समेत कुल छह पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Police release photos of five accused in showroom manager murder case
हत्या के मामले में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिसार रोड स्थित मॉल में जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की हत्या के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल बामल सहित पांच आरोपियों के फोटो जारी किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी बदमाश किस्म के हैं। अगर आरोपी कहीं पर दिखे तो सदर थाने में इसकी सूचना दे दें।




पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल बामल व उसके साथी गोरा, विकास मलिक, गोलू, साहिल श्योराण के फोटो जारी किए हैं। एसपी विनोद कुमार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पांच आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस की टीमें उनको गिरफ्तार करने में बेहद करीब है। जल्द ही पूरे मामले पर खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने कुछ संदिग्ध आरोपियों के फोटो भी मीडिया के साथ साझा किए हैं, ताकि उनकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीआईए की तीनों टीमों समेत कुल छह पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो तक पहुंच गई है, जिसे आरोपी मुंढाल क्षेत्र में एक होटल के पास छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस की नजर उस युवती पर भी है, जिससे मृतक सूरज जैन की हाल ही में दोस्ती हुई थी। पुलिस ने सूरज की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाए हैं। ताकि वारदात से पहले और बाद में हुई बातचीत और संपर्कों की गहन पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos

 
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल की गर्लफ्रेंड बाद में मृतक सूरज जैन के संपर्क में आ गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने इस हत्या को इंतजाम दिया। हत्या के मामले में नामजद पांचों आरोपी हिसार के रहने वाले हैं। पांचों आपराधिक किस्म के लोग हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बता दें कि शनिवार रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की 4-5 युवकों ने सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता दीपक जैन की शिकायत पर नामजद साहिल सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed