{"_id":"6a20087e9a49bcfb280d31ae","slug":"two-year-old-innocent-child-dies-in-road-accident-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कचरा गाड़ी की चपेट में आया दो साल का मासूम, गाड़ी बैक करते समय हुआ हादसा; अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कचरा गाड़ी की चपेट में आया दो साल का मासूम, गाड़ी बैक करते समय हुआ हादसा; अस्पताल में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
Accident demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फतेहाबाद में भूना शहर के वॉर्ड नंबर-5 में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। बाबा राणाधीर मंदिर के सामने वाली गली में नगर पालिका की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ी की चपेट में आने से अंश पुत्र प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे वॉर्ड में शोक का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे ठेकेदार की कचरा उठाने वाली गाड़ी गली में कूड़ा एकत्रित करने पहुंची थी। इसी दौरान गली के आगे चौक में एक पानी का टैंकर खड़ा था। रास्ता संकरा होने के कारण चालक गाड़ी को सावधानी से पीछे कर रहा था। इसी बीच गली में खेल रहा अंश अचानक वाहन की चपेट में आ गया। ड्राइवर की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और वॉर्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि गली काफी संकरी है और सुबह के समय बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। लोगों का कहना है कि कचरा गाड़ियों के साथ हेल्पर की मौजूदगी अनिवार्य की जानी चाहिए ताकि गाड़ी को बैक करते समय ऐसे हादसों को रोका जा सके। साथ ही कचरा उठाने के समय में भी बदलाव की मांग उठाई गई है।
थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos