सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Preparations underway for Rajya Sabha elections in Haryana: BK Hariprasad in talks with Congress

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की बिछने लगी बिसात: कांग्रेस से बीके हरिप्रसाद की चर्चा, भाजपा में लॉबिंग तेज

आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 15 Feb 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा की सीट जीतने के एक उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए होंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आएगी। वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

Preparations underway for Rajya Sabha elections in Haryana: BK Hariprasad in talks with Congress
हरियाणा बीजेपी और कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए बिसात बिछने लगी है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व किरण चौधरी का कार्यकाल अप्रैल के महीने में खत्म हो रहा है। ऐसे में मार्च में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव के लिए अभी से दावेदारों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। इस बार वोटों का आंकड़ा ऐसा है कि भाजपा-कांग्रेस के पास एक-एक सीट आना तय है। हालांकि भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि दूसरी सीट भी उसके कब्जे में आए।

Trending Videos


इस बार भाजपा से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस बार कांग्रेस से राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस से कई नामों की चर्चा है, मगर सूची में सबसे ऊपर नाम हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद का है। बंगलूरू के बीके हरि प्रसाद फिलहाल न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के। जब हुड्डा राज्य के सीएम थे तो उस दौरान भी वह हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। हरियाणा के सभी शीर्ष नेताओं के साथ उनकी अच्छी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनके नाम पर हरियाणा में किसी को आपत्ति भी नहीं होगी। वहीं, हरियाणा से बाहर के नेताओं में जयराम रमेश व पवन खेड़ा के नाम पर फुसफुसाहट सुनने को मिल रही है। उधर, हरियाणा से दो नामों को हाईकमान के पास भेजा गया था, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदयभान व दूसरा नाम राव दान सिंह का था। यदि केंद्र से भेजे गए नाम पर कोई अड़चन आती है तो प्रदेश के इन नेताओं पर विचार किया जा सकता है।

उधर, भाजपा में भी दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा की ओर से हर बार नाम चौकाने वाला रहा है। मगर इस बार संभावना कुछ और है। दरअसल अपनी कार्यशैली की वजह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हाईकमान में अहमियत बढ़ी है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि राज्य सभा का उम्मीदवार सीएम नायब सिंह सैनी की पसंद का होगा। हालांकि जिन नामों की चर्चा चल रही है, उन सभी ने लॉबिंग तेज कर दी है। इनमें कैप्टन अभिमन्यु व कुलदीप बिश्नोई का नाम शामिल है। दोनों ही अपने स्तर पर काफी प्रयास कर रहे हैं। लगातार हाईकमान व मुख्यमंनत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात कर रहे हैं। उधर, किरण चौधरी भी पूरी कोशिश में है कि उनके नाम पर दोबारा से सहमति बन जाए। हालांकि पार्टी उनके ऊपर दोबारा से दांव लगाने पर हिचकेगी।

क्या है राज्यसभा का गणित
राज्यसभा की सीट जीतने के एक उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए होंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आएगी। वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यदि भाजपा को दूसरी सीट तभी जीत सकती है, जब सात विधायक क्रास वोटिंग करें, जो कि काफी मुश्किल है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस से बीके हरि प्रसाद आते हैं तो भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी, क्योंकि हरिप्रसाद के समर्थन में कांग्रेस के सभी विधायक एक मत हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed