सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1015 challans were issued for violating traffic rules.

Rewari News: यातायात नियम तोड़ने पर काटे गए 1015 चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
1015 challans were issued for violating traffic rules.
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने 16 से 22 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न, लेन चेंज नियमों की अनदेखी और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़कर हुड़दंग करने वालों को निशाने पर लिया गया।
Trending Videos

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत 35 वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। इसके अलावा तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट से पटाखा छोड़ने वाले 3 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं लेन चेंज नियमों की अवहेलना पर 977 चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, नशे में वाहन न चलाएं और ध्वनि प्रदूषण से बचें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed