सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Supriya passed UGC NET

Rewari News: सुप्रिया ने पास की यूजीसी नेट

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Supriya passed UGC NET
रेवाड़ी। सुप्रिया यादव का फोटो।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव बगथला निवासी और वर्तमान में शहर के सेक्टर-4 में रह रहीं सुप्रिया यादव पत्नी अमित यादव ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (लाइफ साइंस) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्राप्त की है। सुप्रिया ने बीएससी केएलपी कॉलेज से और एमएससी की पढ़ाई जयपुर से पूरी की।
Trending Videos

गौरतलब है कि इससे पहले पति अमित यादव भी शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने भूगोल विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जेआरएफ हासिल किया था। वर्तमान में वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। सुप्रिया की इस उपलब्धि पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, हुडा कर्मचारी यूनियन प्रधान विजय यादव सहित केएलपी कॉलेज के प्रो. सुनील कुमार यादव, यशपाल यादव, ओपी यादव, विपिन यादव, रामनिवास बेनीवाल, यशवंत शास्त्री आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed