{"_id":"699dff409cc765c7510e8ca5","slug":"board-exams-begin-today-16419-students-will-appear-rewari-news-c-198-1-fth1001-234087-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 16419 विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 16419 विद्यार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जिले में शुरू हो रही हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में बनाए गए 54 परीक्षा केंद्रों पर 8 हजार 68 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वहीं वीरवार को 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में करीब 8 हजार 351 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में दोनों कक्षाओं को मिलाकर 16419 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी स्कूलों ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की तैनाती की गई है।
विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल द्वारा सत्यापित एडमिट कार्ड साथ लाएं और परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
-- -- -- -- -- -- -
जिले की इन में केंद्रो पर होगी बोर्ड परीक्षाएं
जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रावमावि) आशियाकी पांचौर सांपली, रावमावि बधराना, रावमावि बगथला, राकवमावि बावल, रावमावि बावल, रावमावि गुर्जर माजरी, रावमावि मोहनपुर, रावमावि नांगल तेजू, रावमावि प्राणपुरा, रावमावि संगवाड़ी, रावमावि सुलखा,रावमावि भाकली, रावमावि झाल, रावमावि जाटूसाना, रावमावि झाड़ौदा, राकवमावि कोसली, राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कारोली, रावमावि लुखी, रावमावि नाहड़, रावमावि पाल्हावास, रावमावि रतनथल, आइडियल पब्लिक स्कूल श्याम नगर,रावमावि बेरली खुर्द, रावमावि भाड़ावास, रावमावि बूढ़पुर, राकवमावि डहीना, रावमावि धारूहेड़ा, राकवमावि धारूहेड़ा, रावमावि गोकलगढ़, राउवि गोकलपुर कुंभावास, राकवमावि गुरावड़ा, रावमावि हांसाका, रावमावि काकोड़िया, रावमावि कंवाली, रावमावि करावरा मानकपुर, रावमावि खोल, रावमावि खोरी, रावमावि कुंड, रावमावि महेश्वरी, रावमावि मंदौला, रावमावि मोतला कलां, राकवमावि माजरा श्योराज, रावमावि नंगली गोधा, रावमावि नंदरामपुर बास, राकवमावि रेवाड़ी, रावमावि रेवाड़ी, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी, रावमावि सहारनवास, रावमावि सीहा, राकवमावि जैनाबाद आदि केंद्र हैं।
-- -- --
वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और उड़नदस्तों की व्यवस्था की गई है।- विजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी
Trending Videos